देश

TMC MLA Jeevan Krishna Saha Arrested: टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, दीवार कूदकर भागने की कोशिश नाकाम

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान साहा ने ईडी की टीम से बचने के लिए दीवार कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी उन्हें पकड़ने में सफल रहे.

TMC MLA Jeevan Krishna Saha Arrested: टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा गिरफ्तार, दीवार कूदकर भागने की कोशिश नाकाम

मुर्शिदाबाद, 25 अगस्त : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान साहा ने ईडी की टीम से बचने के लिए दीवार कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी उन्हें पकड़ने में सफल रहे.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले की बुर्वान विधानसभा सीट से विधायक जीवन कृष्ण साहा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई. गौरतलब है कि जीवन कृष्ण साहा को इस मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. बाद में वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमानत पर बाहर आए थे. यह भी पढ़ें : Jharkhand Heavy Rains Update: झारखंड में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: गुमला में कंस नदी पर बना पुल टूटा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा; VIDEO

जांच एजेंसियों को शक है कि भर्ती प्रक्रिया में धांधली के दौरान साहा के करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों की अहम भूमिका थी. आरोप है कि पैसे लेकर अवैध नियुक्तियां की गईं, और इस नेटवर्क से विधायक साहा का नाम भी जुड़ा है. ईडी कई वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है, जो इस घोटाले से संबंधित हो सकती हैं. इससे पहले, जीवन कृष्ण साहा को 17 अप्रैल 2023 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में 2024 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में चल रहे शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नाम पहले ही उजागर हो चुके हैं. साहा के खिलाफ यह कार्रवाई टीएमसी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकती है. जांच एजेंसी अब अन्य सबूतों की गहन जांच कर रही है ताकि इस घोटाले के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).