Odisha Road Accident: तेज रफ्तार कार, ऑटोरिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, सीएम नवीन पटनायक ने की सहायता राशि का ऐलान, देखें वीडियो

Odisha Road Accident: 26 जनवरी(शुक्रवार) को ओडिशा के कोरापुट जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. ऑनलाइन सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक तेज रफ्तार कार को एक लेन वाली सड़क पर एक ऑटोरिक्शा और दो बाइक से टकराते हुए देखा जा सकता है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरापुट में सड़क दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. पटनायक ने घायलों के उचित चिकित्सा उपचार का भी निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

वीडियो देखें: