Chhatrapati Sambhaji Nagar News: SBI का ATM लूट रहे थे चोर, नकदी में आग लगने से प्लान हुआ फेल; महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर का मामला
Photo- IANS

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं. यहां चोरों ने एसबीआई (SBI) के एक एटीएम को लूटने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. दरअसल, चोर एटीएम को कटिंग टूल से काट रहे थे. इसी दौरान अंदर मौजूद नकदी में अचानक आग लग गई. आग और धुएं के गुबार को देख चोर वहां से भाग निकले. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया. इस घटना के बाद जले हुए नोटों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

छत्रपति संभाजी नगर में चोरों के हौसले बुलंद