Video: बरौनी एक्सप्रेस में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई, गुस्से में आकर चलती ट्रेन से महिला कूदी, मध्य प्रदेश से वीडियो आया सामने
ट्रेन में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान पत्नी चलती ट्रेन से कूद गई. ट्रेन में बैठे लोग तमाशा देखते रह गए.
उरई, मध्य प्रदेश: ट्रेन में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान पत्नी चलती ट्रेन से कूद गई. इस दौरान ट्रेन में बैठे लोग तमाशा देखते रह गए. इस घटना का वीडियो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बना लिया.
वीडियो में देख सकते है की ट्रेन में सभी यात्री बैठे हुए है और एक दंपत्ति अपने बच्चों के साथ गेट पास बैठे होते है, पत्नी ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी होती है और उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो रहा होता है, इसी दौरान महिला दरवाजे के एंगल को पकड़ती है और ट्रेन से नीचे कूद जाती है. इसके बाद महिला का बच्चा रोना शुरू कर देता है. ये भी पढ़े:Narmadapuram Train Video: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रैक्टर पटरी में फंसा, सामने से आ रही थी ट्रेन, लोको पायलट की सुझबुझ से हादसा टला
महिला चलती ट्रेन से कूदी
बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में पति-पत्नी ने आपस में हुई मारपीट
उसके बाद पत्नी ने चलती ट्रेन से उरई से आटा रेलवे स्टेशन के बीच छलांग लगा दी pic.twitter.com/vkbd4juIit
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) November 2, 2024
बताया जा रहा है की ये घटना बरौनी एक्सप्रेस की है. ये घटना मध्य प्रदेश के उरई से आटा के बीच हुई है. महिला के नीचे कूदते ही बोगी में हडकंप मच गया. इसके बाद ट्रेन को रोका गया. महिला की जान बच पाई या नहीं, इसके बारें में जानकारी सामने नहीं आई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @TaviJournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

