Video: उत्तरप्रदेश के हरदोई में उस समय पुलिस कार्योलय में हंगामा मच गया, जब एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने इस महिला को समय रहते पकड़ लिया. महिला का नाम अनीता सोनी है. जानकारी के मुताबिक़ महिला का पति साल 2019 से लापता है. पुलिस और महिला भी अपने पति की तलाश कर रही है. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. इसके बाद महिला को पता चला की हरदोई में एक ईमानदार एसपी आएं तो महिला उनसे पति को ढूंढने की फ़रियाद लेकर पहुंची. इस समय महिला से एसपी ने कहा की ,' इस मामले में एफआईआर हो चुकी है और आप कोर्ट जाईए. जिसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद महिला ने अपने पास रखे कागजात को और खुद को माचिस से जलाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने महिला को पकड़ लिया. ये भी पढ़े :Greater Noida: ग्रेटर नोएडा डीएम ऑफिस के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया
देखें वीडियो :
महिला ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास ,पुलिस से लगा रही लापता पति को ढूढंने की गुहार .#Hardoi @hardoipolice pic.twitter.com/z3stg7ytlF
— ITM MEDIA 24 (@itmmedia24) August 13, 2024












QuickLY