क्राइम

Amravati: स्कूल में छात्रा को टीचर ने गलत तरीके से छुआ, पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, शिक्षक हुआ गिरफ्तार

कोलकाता ,बदलापुर में अत्याचार के मामले में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है . अब ऐसे में महाराष्ट्र के अमरावती में एक छात्रा को टीचर ने गलत तरीकें से छूने की घटना सामने आई है. जिसमें शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है.

Amravati: स्कूल में छात्रा को टीचर ने गलत तरीके से छुआ, पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, शिक्षक हुआ गिरफ्तार
Credit: (File photo)

Amravati: कोलकाता ,बदलापुर में अत्याचार के मामले में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है . अब ऐसे में महाराष्ट्र के अमरावती में एक छात्रा को टीचर ने गलत तरीकें से छूने की घटना सामने आई है. जिसमें शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ महानगरपालिका की स्कूल में ये घटना सामने आई है.

इस मामले में अमरावती के फ्रेजरपूरा पुलिस स्टेशन में पी.टी के शिक्षक पर मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया है.जानकारी के मुताबिक़ स्कूल में एक 14 साल की छात्रा की तबियत खराब हो गई थी. जिसके कारण वहां लड़कियों की भीड़ जमा हो गई थी. ये भी पढ़े :Amravati : मेडिकल की पढाई कर इंटर्नशिप करनेवाली छात्रा ने उठाया भयानक कदम! घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, अमरावती की घटना

इस दौरान शिक्षक वहां आया और उसने पीड़ित छात्रा को गलत तरीकें से छुआ. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना के अमरावती के नागरिकों में भी काफी रोष फैला है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).