केरल में कांग्रेस दफ्तर को 'भाजपा' रंग में रंगने के बाद पार्टी को हुआ गलती का अहसास
कांग्रेस का त्रिशूर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जिसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए सजाया जा रहा है, बुधवार को भगवा रंग में रंगा पाया गया.
तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर : कांग्रेस का त्रिशूर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जिसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए सजाया जा रहा है, बुधवार को भगवा रंग में रंगा पाया गया. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पार्टी को जल्द ही गलती का एहसास हुआ और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गलती सुधारी.
भगवा रंग में रंगने के बाद, पेंटरों ने आनन-फानन में फिर से भवन पर काम शुरू किया और अब इसे सफेद रंग में रंगा गया. यह भी पढ़ें : गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 में से 8 विधायक बीजेपी में हुए शामिल
पेंटरों ने दावा किया कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्होंने उसी रंग का इस्तेमाल किया जो उन्हें दिया गया था. कांग्रेस नेताओं ने भवन को भारतीय तिरंगे के रंग में रंगने के लिए कहा था लेकिन गलती से इसे भगवा रंग में रंग दिया गया.
Tags
संबंधित खबरें
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
\