क्राइम

Girl Attacked With Scissors: एकतरफा प्यार में की हैवानियत की सभी हदें पार! लड़की के गर्दन पर कैंची से किए छह वार, वर्धा जिले की घटना

वर्धा जिले के देवली में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एकतरफा प्यार में एक 24 साल का युवक इतना हैवान बन गया की, उसने लड़की पर कैंची से उनकी गर्दन पर छह वार किए.

Girl Attacked With Scissors: एकतरफा प्यार में की हैवानियत की सभी हदें पार! लड़की के गर्दन पर कैंची से किए छह वार, वर्धा जिले की घटना
Credit -pixabay

Girl Attacked With Scissors: वर्धा जिले के देवली में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एकतरफा प्यार में एक 24 साल का युवक इतना हैवान बन गया की, उसने लड़की पर कैंची से उनकी गर्दन पर छह वार किए. आरोपी का नाम संदीप मसराम बताया रहा है. जानकारी के मुताबिक़ घर में कोई नहीं था और आरोपी पीड़िता के घर के बाथरूम में बैठा हुआ था.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ घर में जब कोई नहीं था तो आरोपी लड़की के बाथरूम में छुपकर बैठा हुआ था. लेकिन कुत्ते के भौकने से आरोपी सामने आया और उसने आव -देखा न ताव और लड़की की गर्दन पर उसने कैंची से छह वार किए. इस हमले में पीड़ित लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई है और उसका इलाज सावंगी के हॉस्पिटल में चल रहा है. ये भी पढ़े :Thane Shocker: ठाणे जिले में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

आरोपी ने हमला करने के बाद भागने की कोशिश की और लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा और उसको पुलिस के हवाले कर दिया.आरोपी पर भी फिलहाल सेवाग्राम के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद वर्धा जिले में खलबली मच गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).