Telangana Shocker: 17 वर्षीय लड़के ने 13 साल की बहन के साथ किया बलात्कार, लड़की के गर्भवती होने पर सामने आया सच
इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाला नया मामला हैदराबाद से सामने आया है. यहां पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को पिछले दो वर्षों के दौरान अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
हैदराबाद, 20 मई: इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाला नया मामला हैदराबाद (Hyderabad) से सामने आया है. यहां पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को पिछले दो वर्षों के दौरान अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. घटना शहर के साइबराबाद कमिश्नरेट के बचुपल्ली में हुई. Pune Shocker: लोनीकंद में 13 साल की बच्ची को रिश्तेदार ने बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस जांच में जुटी.
बचुपल्ली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक के नरसिम्हा रेड्डी ने कहा, “लड़के को पकड़ लिया गया है और किशोर गृह भेज दिया गया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. आगे की जांच जारी है." न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, लड़का इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र है और लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है. उनके माता-पिता शहर में निजी कंपनियों में कार्यरत हैं. पीड़िता ने अपने भाई के डर से यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई.
जब लड़की ने अपनी मां को पिछले कुछ महीनों से मासिक धर्म नहीं आने की जानकारी दी, तो उसे गचीबोवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां वह 18 सप्ताह की गर्भवती पाई गई. इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बताया कि कैसे उसके भाई ने उसका बार-बार यौन शोषण किया.
इसके बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी का गर्भ गिराने के लिए उसे सिकंदराबाद के एक अन्य निजी अस्पताल में ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे चाइल्डलाइन से संपर्क करने की सलाह दी. बालिका को चाइल्डलाइन के माध्यम से शहर के भरोसा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया और काउंसलिंग के बाद लड़की को उसके माता-पिता के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

