Telangana Murder: हैदराबाद में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की- VIDEO
Credit- Pixabay

Telangana Murder: तेलंगाना के हैदराबाद के मल्लेपल्ली में बीती रात अज्ञात हमलवारों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या के बाद मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस के अनुसार हत्या में तीन आरोपी शामिल हैं. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हत्या को लेकर आसिफ नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर वेंकटेश्वरलू ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद शेख अलीम (31) के रूप में हुई है. वह एक शराब की दुकान के पास शराब पी रहा था. इसी बीच अज्ञात लोग अचानक आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया.

हैदराबाद में युवक की हत्या: