Telangana: टायर फटने से पलटी कार, 4 की मौत
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह हादसा हैदराबाद-नागपुर हाईवे पर कोठापल्ली के पास हुआ, जहां टायर फटने से कार पलट गई.
हैदराबाद, 10 अगस्त : तेलंगाना के निजामाबाद जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह हादसा हैदराबाद-नागपुर हाईवे पर कोठापल्ली के पास हुआ, जहां टायर फटने से कार पलट गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे शामिल हैं.
वहीं घायलों को अरमूर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो बच्चे हैं. मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. वे हैदराबाद से निर्मल जा रहे थे. यह भी पढ़ें : हार पचाना मुश्किल लेकिन आगे बढना होगा : राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की हार पर बोले हरमनप्रीत
पुलिस के अनुसार, टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\