Hospital (ANI)
Telangana Student Suicide: तेलंगाना के करीमनगर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. गंगाधारा मंडल क्षेत्र के महात्मा ज्योतिबापूले गुरुकुल स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की एक छात्रा ने स्कूल की इमारत से कूदकर सुसाइड की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ हॉस्टल में भर्ती कराया गया था. बिल्डिंग से जम्प लगाने के चलते छात्रा को गंभीर रूप से चोटें आईं और उसे करीमनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर छात्रा का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के एक पैर टूट गया है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है
Video:










QuickLY