बच्चे मचा रहे थे शोर, टीचर ने चिपकाया मुंह पर सेलो टेप
गुड़गांव के एक स्कूल में एक शिक्षिका को कक्षा में बच्चों को चुप कराने के लिए एलकेजी के दो छात्रों के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। स्कूल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुड़गांव: गुड़गांव (Gurgaon) के एक स्कूल में शिक्षिका को कक्षा में बच्चों को चुप कराने के लिए एलकेजी (LKG) के दो छात्रों के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप (Cello Tape) लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है. स्कूल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. घटना अक्टूबर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में शिक्षिका चार वर्षीय दो बच्चों जो की एक लड़का और एक लड़की के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप लगाती नजर आ रही हैं. दोनों छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.
यह भी पढ़ें : बिहार: पिकनिक जा रही स्कूल बस पलटी, 20 घायल
स्कूल के प्रधानाचार्य गुरुराज ने कहा, ‘‘अभिभावकों की शिकायत के आधार पर हमने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.’’
संबंधित खबरें
Flipkart's 'OnlyFans' Ad: फ्लिपकार्ट का 'ओनली फैन्स' विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, कूल मार्केटिंग या बोल्ड कदम?
Delhi Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, प्रदूषण से भी मिली राहत! VIDEO
Fact Check: अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर झूठी, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, मुंबई समेत इन बड़े शहरों में भी बदलेगा मौसम; IMD से जानें आज का लेटेस्ट वेदर अपडेट
\