News

The Teacher Beat the Child: होमवर्क नहीं करने पर 6 साल के बच्चे को टीचर ने जमकर पीटा, गाल पर निशान देखकर परिजनों को पता चली सच्चाई, ग्वालियर की स्कूल का मामला (Watch Video)

स्कूल में छोटे छोटे छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्वालियर की एक स्कूल से सामने आई है. जहांपर एक 6 साल के बच्चे को टीचर ने इतनी बेरहमी से पीटा की, उसके गाल पर मार के निशान पड़ गए.

The Teacher Beat the Child: होमवर्क नहीं करने पर 6 साल के बच्चे को टीचर ने जमकर पीटा, गाल पर निशान देखकर परिजनों को पता चली सच्चाई, ग्वालियर की स्कूल का मामला (Watch Video)
Credit-(X,@VigorousNewz)

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: स्कूल में छोटे छोटे छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्वालियर की एक स्कूल से सामने आई है. जहांपर एक 6 साल के बच्चे को टीचर ने इतनी बेरहमी से पीटा की, उसके गाल पर मार के निशान पड़ गए. बताया जा रहा है की ये छात्र तेजस शाक्य यूनिवर्सिटी के हुरावली रोड पर स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है. टीचर ने बच्चे को केवल इस कारण के लिए पीटा, क्योंकि बच्चे ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था.

इस घटना के बाद बच्चे की मां ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @VigorousNewz नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bulandshahr Shocker: टीचर की शर्मनाक हरकत! बच्ची यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आई तो शिक्षिका को आया गुस्सा, मासूम को पैंट उतरावाकर क्लास में बिठाया, परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर किया हंगामा

बच्चे के साथ टीचर ने की बेरहमी से मारपीट

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ ग्वालियर के महलगांव में रहनेवाली मोहिनी शाक्य का बेटा तेजस श्रीराम ग्लोबल स्कूल में पढता है. महिला की शिकायत के मुताबिक़ कुछ दिन पहले वह एक शादी में गई हुई थी. जिसके कारण उसका बच्चा होमवर्क नहीं कर पाया. महिला का कहना है कि इस बारे में उसने क्लास टीचर को बताया था, बावजूद इसके दिशा नाम की टीचर ने उनके बच्चे को बेरहमी से पीटा. जिसके निशान उसके गाल पर आ गए है.

महिला के  शिकायत करने पर स्कूल मैनेजमेंट ने दी धमकी

बताया जा रहा है की इस घटना के बाद बच्चा स्कूल के नाम से भी डरता है और महिला ने जब इसकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से की तो उन्होंने उल्टा महिला को ही धमकी भी दी और बदसलूकी भी की. महिला ने कहा की जब शिकायत की तो मैनेजमेंट ने कहा कि यहां ऐसे ही पढ़ाया जाता है, भेजना है तो भेजो.इसके साथ ही महिला को धमकी दी गई है कि पुलिस स्टेशन में शिकायत की तो रहना मुश्किल कर देंगे. पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).