क्राइम

Mathura: भुत उतारने के नाम पर दिल्ली से आई दो बहनों के साथ तांत्रिक ने किया रेप, उत्तरप्रदेश के मथुरा की घटना

उत्तरप्रदेश के मथुरा में दिल्ली से आई दो चचेरी बहनों के साथ रेप की घटना सामने आई है. तांत्रिक ने भुत उतारने के नाम पर इस घटना को अंजाम दिया.

Mathura: भुत उतारने के नाम पर दिल्ली से आई दो बहनों के साथ तांत्रिक ने किया रेप, उत्तरप्रदेश के मथुरा की घटना
Credit -Wikimedia Commons Pixabay

Mathura : उत्तरप्रदेश के मथुरा में दिल्ली से आई दो चचेरी बहनों के साथ रेप की घटना सामने आई है. तांत्रिक ने भुत उतारने के नाम पर इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक़ ये दोनों बहनें अपनी मां और चाची के साथ दिल्ली से मथुरा भुत उतरवाने के लिए आई थी.

इस कृत्य को अंजाम देने के बाद तांत्रिक ने इन बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी. पीड़ित लडकियों के परिजनो ने इसको लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.दरअसल इन दो चचेरी बहनों के साथ इनकी मां और चाची भी आई थी. ऐसे में वो इस फरेबी तांत्रिक के संपर्क में आई और वो इन्हें पूजा करने के बहाने अलग रूम में लेकर गया और वहां इन लड़कियों पर दुष्कर्म किया. ये भी पढ़े :UP Shocker: बॉयफ्रेंड संग फरार हुई चार बच्चों की मां, घर में रखी नगदी-जेवरात भी ले गई अपने साथ- VIDEO

उसने इन लड़कियों को धमकी दी थी की अगर ये बात परिजनो को बताई तो वो इनके परिजनो को तंत्र विद्या की ताकत से मार देगा. इसके बाद दोनों पीड़ित लड़कियों ने दिल्ली पहुंचकर इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस में शिकायत की. आरोपी तांत्रिक का नाम नंदलाल है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).