तमिलनाडु: ब्रेन-डेड' युवक ने जाते-जाते दूसरे को दी जिंदगी, दिल प्रत्यारोपण के लिए वेल्लोर से चेन्नई ले जाया गया

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर में ब्रेन डेड घोषित किए गए एक युवक के दिल को काटकर और उसे दूसरे मरीज में प्रत्यारोपण के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर में ब्रेन डेड घोषित किए गए एक युवक के दिल को काटकर और उसे दूसरे मरीज में प्रत्यारोपण के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. सीएमसी वेल्लोर के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि तिरुप्पटूर शहर के वन्नियार के 21 वर्षीय निर्माण श्रमिक आर. दिनाकरन की 29 अप्रैल को दोपहिया वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटना हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि रविवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया.

उनके परिवार ने उसकी आंखों, गुर्दे, यकृत और हृदय सहित अन्य अंदरूनी अंगों के दूसरे मरीज में प्रत्यारोपण के लिए सहमति दे दी. यह भी पढ़े: Brain Dead Woman Gives life to 4 Persons: ब्रेन डेड महिला ने लिवर, किडनी और लंग्स डोनेट कर 4 लोगों को दिया जीवनदान

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम वेल्लोर अस्पताल पहुंची और दोपहर 3 बजे तक दिल को पहुंचाया. सीएमसी वेल्लोर में ही प्रत्यारोपण के लिए दिनाकरन की किडनी, लीवर और आंखों (कॉर्निया) का इस्तेमाल किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\