Tamil Nadu: बीजेपी नेता रंजना नचियार ने चलती बस में सवार होकर खतरनाक स्टंट करने पर छात्रों को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

BJP Leader Ranjana Nachiyar Arrested: तमिलनाडु में भाजपा नेता रंजना नचियार को कुंद्राथुर में एक बस में सवार होकर खतरनाक स्टंट कर रहे छात्रों को थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल कुछ छात्र एक स्कूल बस में सवार होने के बाद खतरनाक स्टंड कर रहा थे. इस बीच उनकी नजर बस पर पड़ी. जिसे देखने के बाद भाजपा नेता रंजना नचियार ने बस को रूकवाया. इसके बाद बस में सवार होकर स्टंट कर रहे बच्चों को थप्पड़ जड़ने के साथ ही दुर्व्यवहार किया. जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा नेता रंजना नचियार को गिरफ्तार किया है.

नचियार ने छात्रों द्वारा स्टंट करने को लेकर बस के कंडक्टर को भी अपशब्द कहे. उन पर सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन नहीं करने देने, छात्रों को थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

Video:

Video: