Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में सरकारी बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 34 लोग घायल

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के त्रिची जिले में बड़ा हादसा हो गया. वयमबत्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पहिया फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सरकारी बस से टकरा गई. कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए.  त्रिची जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने यह जानकारी दी. बचाव अभियान चल रहा है.