Munawar Faruqui: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को दी अंतरिम जमानत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का था आरोप
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने फारुकी को अंतरिम जमानत दे दी है. कॉमेडियन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था. दरअसल फारुकी ने इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.
नई दिल्ली, 05 फरवरी 2021. स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फारुकी को अंतरिम जमानत दे दी है. कॉमेडियन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था. दरअसल फारुकी ने इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही अंतरिम जमानत दे दी है. लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ से जारी प्रोडक्शन वारंट पर भी फिलहाल रोक लगाने का आदेश दिया हुआ है. जबकि अन्य राज्यों में दर्ज मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. यह भी पढ़ें-Sonu Sood vs BMC: एक्टर सोनू सूद ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
ANI का ट्वीट-
Supreme Court gives interim bail to comedian Munawar Faruqui who was arrested by Madhya Pradesh police in a case related to allegedly hurting religious sentiments. SC issued notice to MP Police on Faruqui's plea challenging the MP High Court order declining him bail in the case. pic.twitter.com/VDa3px5ZHD
— ANI (@ANI) February 5, 2021
गौरतलब है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक महीने पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शो के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित कमेंट किया था. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

