देश

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद

सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गए. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार शाम को सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था.

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने  8 नक्सली मार गिराए गए हैं. लेकिन इस मुठभेड़ में  2 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों पर नक्सलियों (naxals) में मुठभेड़ सोमवार सुबह सकलार गांव में हुआ था. इस मुठभेड़ में एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर की थी.

सुकमा (Sukma) जिले (Sukma district) के किस्टाराम थाना क्षेत्र (Saklar village) के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गए. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार शाम को सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था.

इस अभियान को प्रहार चार का नाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि दल जब किस्टाराम थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने इस मुठभेड़ में अभी तक आठ नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गए. वहीं मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी हैं. (इनपुट एजेंसी )

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).