Sitapur Road Accident: गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक ई रिक्शा पर पलटा, 2 की हुई मौत, सीतापुर हरगांव की घटना (Watch Video)
सीतापुर जिले के हरगांव पुलिस स्टेशन की हद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ओवरलोडेड गन्ने से भरा ट्रक एक ई रिक्शा पर गिर गया. जिसके कारण दो लोगों की इसके नीचे दबने से मौत हो गई.
सीतापुर, उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले के हरगांव पुलिस स्टेशन की हद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ओवरलोडेड गन्ने से भरा ट्रक एक ई रिक्शा पर गिर गया. जिसके कारण दो लोगों की इसके नीचे दबने से मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है. उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर फैले गन्ने को हटाया और ट्रक को यहां से हटाया.
बताया जा रहा है कि जब ट्रक जा रहा था, इसी समय ट्रक पलटी हो गया और इसकी चपेट में एक ई रिक्शा आ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @anaaditv_up नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Uttar Pradesh: सीतापुर में वैवाहिक समारोह में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे
गन्ने का ओवरलोड ट्रक ई रिक्शा पर पलटा
सीतापुर हरगांव में भीषण सड़क हादसा मैं दो की मौत, एक महिला घायल
ओवर लोड गन्ने भरा ट्रक आटों पर पलटा
आटो पर ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत, एक महिला घायल, की संभावना बताई जा रही
हरगांव लहरपुर रोड़ शीतला मैरिज लान के पास की घटना
सदर एसडीएम अभिनव यादव ने बताया मृतकों… pic.twitter.com/2u1ruz0XwY
— Anaadi TV UP (@anaaditv_up) March 1, 2025
घायलों को किया हॉस्पिटल में एडमिट
सड़क पर जैसे ही ट्रक ई रिक्शा पर पलटा तो चीख पुकार मच गई. इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से गन्ने को हटाकर उसके नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकालकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का इलाज चल रहा है.
सड़क से ट्रक और गन्नो को हटाया
मृतकों की पहचान सरवन और घूरू के रूप में हुई है.हादसे के बाद लखीमपुर हरगांव मार्ग को खुलवाने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर फैले गन्ने को हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

