एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: सीतापुर में वैवाहिक समारोह में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हाईटेंशन तार से करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान घटी.

Uttar Pradesh: सीतापुर में वैवाहिक समारोह में करंट लगने से 4 लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सीतापुर, 29 मई: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हाईटेंशन तार से करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान घटी. सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक शादी के पंडाल में लोग जलपान कर रहे थे कि अचानक आई आंधी से पंडाल उखड़ कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पंडाल पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें करंट का तेज झटका लगा.

उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार का जून में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और अस्पताल को हरसंभव उपचार के निर्देश दिये गये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).