Sudden Heart Attack Death in UP: गदर-2 देखने गए युवक की मॉल में हार्ट अटैक से मौत; CCTV में कैद हुई घटना | Video

रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित फन मॉल में फिल्म 'गदर 2' देखने गए एक युवक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उस शख्स की पहचान अक्षत तिवारी के रूप में हुई है, जो द्वारकापुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं. जैसे ही वह मॉल में दाखिल हुआ कुछ ही सेकेंड में जमीन पर गिर गया. मॉल के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स जिसने काले कपड़े पहने हुए हैं... जैसे ही वह सीटों के पास पहुंचता है, वह लड़खड़ा गिर जाता है. जैसे ही मॉल का सुरक्षा गार्ड आया, दो अन्य युवकों ने उसे उठाने की कोशिश की.