Man Died by Heart Attack: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. कपड़ा व्यापारी को शुक्रवार सुबह कार ड्राइव करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब व्यापारी संदीप बत्रा अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था.
हार्ट अटैक आते ही कार बेकाबू हो गई और एक अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई. इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर होते ही कार के एयर बैग भी खुल गए. संदीप जैसे ही कार से बाहर आए, अचानक गिर पड़े. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और डाक्टर के पास लेकर पहुंचे. डाक्टर ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
◆ घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हुई। जहां 38 वर्षीय संदीप बत्रा अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़कर लौट रहे थे।
◆ लालबाग चौक के पास अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। कार पर उनका नियंत्रण कमजोर हुआ और उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई।
— News24 (@news24tvchannel) July 7, 2023












QuickLY