BREAKING: दिल्ली से चोरी हुई जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद, पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी किया
JP Nadda (Photo Credits ANI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर पिछले महिने दिल्ली से चोरी हो गई. लेकिन पुलिस ने कर को यूपी के वाराणसी से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है चोरी हुई इस कार के नंबर प्लेट और चेचिस बदलकर नागालैंड में बेचते थे. लेकिन कार चुराने वाले दोनों पकड़े गए. पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसमे एक का शाहिद और दूसरे आरोपी का नाम शिवांश त्रिपाठी है. कार बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी राहत की सांस ली हैं. क्योंकि गाड़ी किसी और की नहीं बल्कि हाई प्रोफाइल नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की है.