देश

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबर में आई मजबूती, सेंसेक्स 135.88 अंकों से बनाई बढ़त

देश के शेयर बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले. शुरुआती कारोबर में भी मजबूती कायम रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 135.88 अंकों की मजबूती के साथ 37,406.70 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,074.80 पर कारोबार करते देखे गए.

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबर में आई मजबूती, सेंसेक्स 135.88 अंकों से बनाई बढ़त
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits: ANI)

मुंबई : देश के शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले. शुरुआती कारोबर में भी मजबूती कायम रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 135.88 अंकों की मजबूती के साथ 37,406.70 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,074.80 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.65 अंकों की मजबूती के साथ 37,330.47 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.6 अंकों की बढ़त के साथ 11,058.30 पर खुला.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 100 और निफ्टी 34.70 अंकों से मजबूत

बता दें कि पिछले दिनों सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, वेदांता, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एलएंडटी, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में पांच प्रतिशत तक की बढ़त रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).