मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 251 और 19.1 अंकों के साथ ऊपर
देश का शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 87.37 अंकों की तेजी के साथ 39,543.73 पर जबकि निफ्टी 19.1 अंकों की मजबूती के साथ 11,290.40 पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 71.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,342.65 पर कारोबार करते देखे गए.
मुंबई : देश का शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को तेजी के साथ खुला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 87.37 अंकों की तेजी के साथ 39,543.73 पर जबकि निफ्टी 19.1 अंकों की मजबूती के साथ 11,290.40 पर खुला.
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 251.76 अंकों की मजबूती के साथ 38,099.41 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 71.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,342.65 पर कारोबार करते देखे गए.