VIDEO: एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के दौरान तोड़ी गईं सीढ़ियां, ट्रैक्टर पर चढ़कर बैंक पहुंचे ग्राहक; ओडिशा के भद्रक प्रशासन पर उठे सवाल
Photo- @otvnews/X

SBI Bhadrak News: ओडिशा के भद्रक जिले में एक अजीब नजारा देखने को मिला. यहां चारंपा मार्केट स्थित SBI शाखा तक पहुंचने के लिए लोगों को ट्रैक्टर के पीछे लगी सीढ़ी पर चढ़कर बैंक में जाना पड़ा. दरअसल, एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के दौरान बैंक की सीढ़ियां तोड़ दी गई थीं, जिसके बाद ग्राहकों के पास ऊपर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा. मजबूरी में बैंक कर्मचारियों ने ट्रैक्टर खड़ा कर उसके पीछे सीढ़ी लगाई, जिससे लोग अंदर आ-जा सके. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढें: Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या पहुंचे PM मोदी, राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण से पहले शेषावतार मंदिर में की पूजा-अर्चना; देखें VIDEO

सीढ़ी हटाई गई तो ट्रैक्टर पर लगी सीढ़ी से बैंक पहुंचे ग्राहक