मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर शख्स ने तूफान की स्पीड में दौड़ाई Lamborghini, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार को तेज रफ्तार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक पीली Lamborghini Urus को करीब 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया.

Lamborghini Urus Driven at 250 kmph | X

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार को तेज रफ्तार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक पीली Lamborghini Urus को करीब 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया. यह वही सड़क है जहां अधिकतम स्पीड लिमिट सिर्फ 80 किमी प्रति घंटा तय है. तेज रफ्तार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और कार को तुरंत जब्त कर लिया गया.

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें लग्जरी कार सी लिंक पर कई गाड़ियों को ओवरटेक करती नजर आई. वीडियो में साफ दिख रहा था कि ड्राइवर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रहा व्यक्ति फैज़ अदनवाला (36) है, जो मुंबई के खार वेस्ट का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, यह लग्जरी कार हरियाणा नंबर की है और ‘सुपर वेल कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार के मालिक अहमदाबाद निवासी नीरव पटेल बताए गए हैं, जिन्होंने कुछ समय के लिए यह वाहन फैज़ अदनवाला को सौंपा था. फैज़ पेशे से कार डीलर बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल

पुलिस की सख्त कार्रवाई

वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने यह भी साफ किया कि इस तरह की रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट