देश

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दंतेवाड़ा जिले से 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दंतेवाड़ा जिले से 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आज यहां बताया कि पुलिस ने आज जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलवाया गांव के करीब तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अक्टूबर 2018 में नीलवाया हमले में शामिल होने का आरोप है और इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन और तीन पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई थी.

पल्लव ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। बाद में दल ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों जनमिशिया प्लाटून के सदस्य हुंगा कोर्राम :21 वर्ष: और किशोर माडवी :19 वर्ष: तथा चेतना नाट्य मंडली की सदस्य जोगी कोर्राम :20 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि दोनों प्लाटून सदस्यों के सर पर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित है. तीनों के खिलाफ पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को नीलवाया गांव के करीब हमले में शामिल होने का आरोप है। इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद, उप निरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलु और सहायक आरक्षक राकेश कौशल की मृत्यु हो गई थी. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के चुनाव कार्यालय को नक्सलियों ने बम से उड़ाया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस दल ने क्षेत्र से गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीदम साप्ताहिक बाजार से तीन नक्सलियों सुखदेव वेको 30 वर्ष:, फगनु अटामी :21 वर्ष: और मोटू किसके :22 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों नक्सलियों को खिलाफ बाजार में पुलिस दल पर हमला करने और उनसे हथियार लूटने के उद्देश्य से भेजा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखदेव नक्सली प्लाटून नंबर 16 का सदस्य है तथा उसके सर पर दो लाख रूपए का ईनाम है। वहीं अटामी जनमिलिशिया कमांडर है तथा उसके सर पर एक लाख रूपए का ईनाम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).