सिंगापुर जा रहे विमान में टला बड़ा हादसा, इंजन से चिंगारी निकलने के बाद चैन्नई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर (Singapur) जा रहा एक निजी विमानन कंपनी का विमान इंजन में से ‘चिंगारी’ निकलने के बाद सोमवार को चेन्नई हवाईअड्डे (Chennai Airport)पर आपात स्थिति में उतरा
चेन्नई: तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर (Singapur) जा रहा एक निजी विमानन कंपनी का विमान इंजन में से ‘चिंगारी’ निकलने के बाद सोमवार को चेन्नई हवाईअड्डे (Chennai Airport)पर आपात स्थिति में उतरा.अधिकारियों ने बताया कि विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और सभी 170 यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया.
उन्होंने बताया कि विमान जब भारतीय हवाई क्षेत्र में था तो पायलट को विमान में से ‘चिंगारी’ निकलती दिखाई दी. पायलट ने आपात स्थिति में उतरने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया. विमान को उतरने की अनुमति दे दी गई और दमकल कर्मियों को तैयार रखा गया. यात्रियों को बाद में शहर के होटलों में ठहराया गया.
संबंधित खबरें
Lalu Yadav’s Grandson Aditya Leaves For Military Training: लालू प्रसाद यादव के पोते आदित्य ने सिंगापुर में शुरू की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग, रोहिणी आचार्य ने किया इमोशनल पोस्ट
Philippines vs Singapore, 4th T20 Match Live Scorecard: फिलीपींस बनाम सिंगापुर के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
India Singapore Work Culture: छुट्टी मांगना vs सूचना देना, भारत-सिंगापुर वर्क कल्चर में गहरा अंतर
VIDEO: जूबिन गर्ग की मौत हादसा नहीं हत्या थी... CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, SIT जांच में खुलासे की दी जानकारी
\