Video: कार की डिक्की में लटककर वीडियो शूट करना पड़ा महंगा, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने की कार्रवाई, काटा 27, 500 रुपए का चालान
वीडियो बनाना और रील बनाना ये लत लोगों को लग चुकी है. इस वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया में डालने के लिए लोग बेचैन हो रहे है. ये किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है. अब एक ऐसा ही वीडियो नोएडा से सामने आया है.
Video: वीडियो बनाना और रील बनाना ये लत लोगों को लग चुकी है. इस वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया में डालने के लिए लोग बेचैन हो रहे है. ये किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है. अब एक ऐसा ही वीडियो ग्रेटर नोएडा से सामने आया है. जिसमें एक बाइक सवार का वीडियो दूसरा व्यक्ति कार की डिक्की से लटककर बना रहा है.
इसमें आप देख सकते है की बाइक सवार है जो कुछ अजीब कपड़े पहने हुए है. ये वीडियो सेशन एक हाईवे पर चल रहा था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस तुरंत हरकत में आई और गाड़ी का 27 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया. बताया जा रहा है की पुलिस अब गाड़ी चालक और बाइक सवार की तलाश कर रही है. ये भी पढ़े :Video: मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो कार पर स्टंट करता दिखाई दिया युवक, हूटर भी था शुरू, गाजियाबाद में नियमों की उड़ाई धज्जियां
कार की डिक्की से लटककर शूट किया वीडियो
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्टेंटबाज कर रहे है खुले आम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, वीडियो वायरल.@noidatraffic @noidapolice #Noida #viralvideo pic.twitter.com/bpxD7sKfjA
— Ashutosh Rai (@AshutoshRai132) September 4, 2024
इस वीडियो में आप देख सकते है की कार की डिक्की से शूट करनेवाला शख्स अपनी जान को किस तरह से खतरे में डाल रहा है. बता दें की इससे पहले भी इस तरह के स्टंट करनेवाले लोगों के हजारों रुपये के चालान कट चुके है, बावजूद इसके रील और स्टंट करनेवाले बाज नहीं आ रहे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @AshutoshRai132 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

