एजेंसी न्यूज

शबाना आजमी, नसीरुद्दीन और जावेद अख्तर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के एजेंट हैं: MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के स्लीपर सेल का एजेंट करार दिया.

शबाना आजमी, नसीरुद्दीन और जावेद अख्तर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के एजेंट हैं: MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा (Photo Credits : Twitter)

भोपाल, 4 सितंबर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के स्लीपर सेल का एजेंट करार दिया. IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान का मैच युद्ध जैसा....' महामुकाबले से पहले लोगों ने की गणेश जी की पूजा

इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या और हाल ही में झारखंड में एक महिला के साथ बलात्कार की निंदा नहीं करने के लिए उनकी आलोचना की है.

मिश्रा ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘शबाना आजमी‌, नसीरुद्दीन शाह एवं जावेद अख्तर जैसे लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट हैं जो सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर ही हल्ला मचाते हैं, जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में हो रही घटनाओं पर मौन रहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैयालाल की हत्या हुई थी, तब क्या वह बोलीं थी कुछ. अभी हमारी बेटी को झारखंड में जिंदा जला दिया, वह बोलीं कुछ, वह नहीं बोलीं.’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘भाजपा शासित राज्य में कोई घटना हो जाए, तो फिर नसीरुद्दीन शाह सहित इन लोगों को देखिये . देश में रहने पर डर लगेगा. फिर एक अवार्ड वापसी गैंग है, वो सक्रिय हो जाएगा और गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं. इन्हें सभ्य एवं धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है?’’ मिश्रा ने बताया कि देश में अब इन सब लोगों की कलई खुल चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).