IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान का मैच युद्ध जैसा....' महामुकाबले से पहले लोगों ने की गणेश जी की पूजा
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लोगों ने गणेश जी की पूजा की. एक व्यक्ति ने बताया "भारत-पाकिस्तान का मैच जब भी होता है तो ये युद्ध जैसा होता है'
IND vs PAK Super 4, उत्तर प्रदेश: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लोगों ने गणेश जी की पूजा की. एक व्यक्ति ने बताया, "भारत-पाकिस्तान का मैच जब भी होता है तो ये युद्ध जैसा होता है. गणेश चतुर्थी का समय चल रहा है और आज हमने सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश जी की आरती कर उनसे भारत की जीत की कामना की है."
भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 2022 एशिया कप के सुपर-4 में जगह बनाई है. आज एकबार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.
गौरतलब है कि सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर और एशिया कप में 28 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले रवींद्र जडेजा घुटने की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल की टीम में एंट्री हुई है.
उत्तर प्रदेश: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लोगों ने गणेश जी की पूजा की।
एक व्यक्ति ने बताया, "भारत-पाकिस्तान का मैच जब भी होता है तो ये युद्ध जैसा होता है। गणेश चतुर्थी का समय चल रहा है और आज हमने सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश जी की आरती कर उनसे भारत की जीत की कामना की है।" (03.09) pic.twitter.com/IWgUHZMcNv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 07:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

