Heatwave News: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप, शेखपुरा के एक स्कूल में लू लगने से 16 बच्चे बेहोश- VIDEO
Photo- IANS

Heatwave News: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. हालात ये हैं कि शेखपुरा जिले में स्थित मध्य विद्यालय मनकौल में एक स्कूल की 16 छात्र –छात्राएं भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गए. इस घटना के बाद पूरे स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, सभी स्टूडेंट्स की हालत स्थिर है. वहीं, छात्रों के परिजनों ने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सुबह 6 बजे से संचालित विद्यालय के इस व्यवस्था में बच्चे भूखे-प्यासे ही स्कूल चले जाते है. शिक्षा विभाग की लापरवाही का बच्चों को परेशानी उठाना पड़ रहा है. इसलिए भीषण गर्मी के बीच स्कूल संचालन नहीं होना चाहिए. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को ग्रीष्म अवकाश दे देना चाहिए.

बिहार के शेखपुरा स्थित एक स्कूल में 16 बच्चे गर्मी से हुए बेहोश

लू लगने से बेहोश छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया