Bihar Heatwave: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे हालात धीरे-धीरे बिगड़ते जा रहे हैं. बिहार के कई इलाकों में गुरुवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, औरंगाबाद में लू लगने से 12 लोगों की मौत की हो गई है. इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है. हीटवेव से ओडिशा में भी कई लोगों ने जान गवां दी. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी.
औरंगाबाद में लू लगने से 12 लोगों की मौत
Bihar | 12 people died in Aurangabad due to heatwave, more than 20 admitted in different hospitals: Aurangabad Health department
— ANI (@ANI) May 31, 2024












QuickLY