Coronavirus Update: आगरा में COVID-19 मामले बढ़ने के बाद सीरो सर्वे शुरू, ब्लड सैम्पल किया जा रहा है जमा

आगरा में तीन दिवसीय व्यापक सीरो सर्वेक्षण शुक्रवार से शुरू हो रहा है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम को घोषणा की थी कि 10 टीमें शहर के 45 स्थानों के एक हजार से अधिक लोगों के रक्त के नमूने एकत्र करेंगी. मथुरा में 53, फिरोजाबाद में 40, मैनपुरी में 53, एटा में 17 और कासगंज में 11 मामले दर्ज किए गए हैं.

संक्रमण (Photo Credits: Facebook)

आगरा, 4 सितंबर: आगरा में तीन दिवसीय व्यापक सीरो सर्वेक्षण शुक्रवार से शुरू हो रहा है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम को घोषणा की थी कि 10 टीमें शहर के 45 स्थानों के एक हजार से अधिक लोगों के रक्त के नमूने एकत्र करेंगी. सीएमओ आर.सी. पांडेय ने कहा कि, डरने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को शहर में एंटी-बॉडी स्तर का परीक्षण करने के लिए नमूने देने के लिए खुद से आगे आना चाहिए. एकत्र किए गए नमूने आईसीएमआर भेजे जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में सीरो-सर्वेक्षण किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने संकेत दिया कि स्थगित हुआ वैक्सीन परीक्षण फिर से 20 सितंबर से एस.एन. मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकता है. आगरा में पिछले 24 घंटों में 75 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं, जो कि खतरे की घंटी है. वहीं इसी अवधि में एक व्यक्ति की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 108 हो गई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Worldwide: दुनियाभर में कोरोना महामरी के आकड़ें 2.62 करोड़ के पार, अब तक 867,219 संक्रमितों की हुई मौत

मथुरा में 53, फिरोजाबाद में 40, मैनपुरी में 53, एटा में 17 और कासगंज में 11 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बढते मामलों को लेकर अधिकारियों का कहना है कि अधिक टेस्ट होने के कारण नए मामले सामने आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड