Security Breach at Tirupati: तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में सुरक्षा में बड़ी चूक, ड्रोन पर लगे पाबंदी के बाद भी कपल ने किया एरियल वीडियो रिकॉर्ड- देखें Video

Security Breach At Tirupati: तिरूपति के तिरुमला घाट रोड पर एक गंभीर सिक्यूरिटी ब्रीच सामने आया, क्योकि एक जोड़े ने ड्रोन बैन का खुलेआम उल्लंघन करते हुए श्रद्धेय तिरुमला पहाड़ियों के एरियल वीडियो कैप्चर किए है. क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग पर स्थापित नियमों का उल्लंघन करते हुए पुरुष और महिला को ड्रोन उड़ाते हुए देखा गया. यह घटना तिरुमाला से तिरुपती जाने वाली पहली घाट रोड के मोड़ 53 पर सामने आई, जहां अन्य यात्रियों ने अनधिकृत ड्रोन गतिविधि को अपने सेलफोन पर कैद कर लिया.

वीडियो देखें: