Teacher Derogatory Remark on Lord Ram: स्कूल शिक्षक ने भगवान राम पर की अपमानजनक कमेंट, हिंदू समर्थको के प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज, देखें वीडियो

Teacher Derogatory Remark on Lord Ram: राम मंदिर और पीएमत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के आरोप में मंगलुरु के सेंट गेरोसा इंग्लिश स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रभा नाम की शिक्षिका पर 8 फरवरी को कक्षा 7 में 'कर्म ही पूजा है' विषय के पाठ के दौरान भगवान राम और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. शरथ कुमार ने मैंगलोर साउथ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी. स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के माता-पिता, वीएचपी और बजरंग दल के सदस्यों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक निर्देश उप निदेशक (DDPI) के कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके कारण स्कूल और डीडीपीआई कार्यालय परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 100 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. इस घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण स्तिथि बनी हुई है.

वीडियो देखें: