Gwalior Hit And Run Video: ग्वालियर में स्कूल बस ने साइकिल से जा रहे छात्र को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी आया सामने
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल से साइकिल से घर जा रहे है एक छात्र को स्कूल बस ने कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल से साइकिल से घर जा रहे है एक छात्र को स्कूल बस ने कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. छात्र का नाम भविष्य वर्मा था और वो 9वीं क्लास में पढ़ता था. इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
सीसीटीवी में देख सकते है की छात्र भविष्य स्कूल से घर जा रहा था. इसी दौरान उसका दोस्त भी उसके साथ साइकिल पर बैठा हुआ था. सड़क पर एक बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए इसकी साइकिल को टक्कर मार दी. इस दौरान छात्र ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन वो बस के पहिए के नीचे आ गया. ये भी पढ़े:Video: ग्वालियर में पहले ट्रैफिक कर्मी को मारी टक्कर, फिर बोनट पर घसीटकर 100 मीटर तक ले गया, पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी
बस चालक ने छात्र को कुचला
ग्वालियर 9वीं के छात्र को स्कूल बस ने रौंदा,घर का इकलौता चिराग बुझा,दर्दनाक मौत#Arcane #GrandeFratello #Election2024 #2024MAMA #ArcaneSpoilers #DOGE #mpp #mppolice #viral2024 #gwalior @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @INCMP @JansamparkMP @JM_Scindia @mohdept @MP_MyGov @dmgwalior pic.twitter.com/hdh1yOkGrl
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) November 24, 2024
बस का चालक यही नहीं रुका, कई दूर तक उसको घसीटा. जब लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी और बस छोड़कर फरार हो गया. छात्र को इस घटना के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां कई देर तक मौत से लड़ते हुए आखिर वो हार गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बस सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.इस घटना के बाद छात्र भविष्य के घर पर मातम छा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

