संजय बर्वे को मिली मुंबई पुलिस की कमान, बनेंगे अगले पुलिस कमिश्नर; सुबोध जायसवाल को प्रमोशन देकर बनाया DGP

भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनाव के बीच देश की आर्थिक राजधानी में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने शहर के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है.

सुबोध जायसवाल और संजय बर्वे (File Photo)

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनाव के बीच देश की आर्थिक राजधानी में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने शहर के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है. 1987 बैच के आपीएस अधिकारी संजय बर्वे (Sanjay Barve) को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है. वह मौजूदा कमिश्नर सुबोध कुमार जायसवाल (Subodh Kumar Jaiswal) की जगह लेंगे. वहीं सुबोध कुमार जायसवाल को प्रमोशन देकर महाराष्ट्र का डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) नियुक्त किया गया है.

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिकारिक घोषणा कर दी है. 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल अभी मुंबई पुलिस के कमिश्नर हैं. आईपीएस अधिकारी संजय बर्वे अभी महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के चीफ है.

संजय बर्वे लंबे समय से महाराष्ट्र के पुलिस प्रशासन में कार्यरत है. वह एटीएस से लेकर मुंबई में कई बड़े पदों पर काम कर चुके है. बताया जा रहा है की इस पद के लिए और भी कई अधिकारियों का नाम रेस में था. जिसमें ठाणे के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम भी शामिल है. लेकिन राज्य सरकार ने आखिरी समय में बर्वे के नाम पर मुहर लगाई.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\