Firing Inside Jaipur-Mumbai Express: बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे गए शव, आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल पुलिस हिरासत में (Video)

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

Firing at Jaipur Express Train | PTI

मुंबई, 31 जुलाई: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, RPF कॉन्स्टेबल ने की गोलीबारी, ASI सहित 4 की मौत.

अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी. मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया.

इस बीच, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी के बाद बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे गए शवों को दिखाने वाला एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है.

घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है. घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी. आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\