पटना में पुलिस की गिरफ्त में आया चोरों का गैंग, हैदराबाद के ज्वेलरी स्टोर में चोरी कर हुए थे फरार

बिहार के रहने वाले 5 लोगों को तेलंगाना की रचाकोंदा पुलिस ने पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. दरअसल, इन सभी आरोपियों ने हैदराबाद के एएस राव नगर के एक ज्वलेरी शॉप में लूटपाट की थी और इसके बाद फरार हो गए थे. ये सभी हैदराबाद में वर्कर्स के रूप में काम करते थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बिहार (Bihar) के रहने वाले 5 लोगों को तेलंगाना (Telangana) की रचाकोंदा पुलिस ने पटना (Patna) के दानापुर रेलवे स्टेशन (Danapur Railway Station) से गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. दरअसल, इन सभी आरोपियों ने हैदराबाद (Hyderabad) के एएस राव नगर के एक ज्वलेरी शॉप (Jewellery Shop) में लूटपाट की थी और इसके बाद फरार हो गए थे. आरोपियों की पहचान मोहम्मद शहबाज आलम, शाहिद, मंसूर आलम, मोहम्मद कासिम, आफताब आलम और मेहंदी अजीम के रूप में हुई है. ये सभी हैदराबाद में वर्कर्स के रूप में काम करते थे.

आरोपियों द्वारा लूटे गए सामान में 100 ग्राम सोने के गहने शामिल थे. ज्वलेरी शॉप में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग को खंगाल कर आरोपियों की पहचान कर ली. जांच के दौरान पुलिस का पता चला कि सभी आरोपियों ने बिहार जाने के लिए सिकंदराबाद से ट्रेन पकड़ ली है. यह भी पढ़ें- बिहार: अंतिम संस्कार के बाद परिवार वाले कर रहे थे तेरहवीं की तैयारी, तभी जिंदा घर लौट आया शख्स.

इसके बाद रचाकोंदा के पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने तुरंत एक विशेष दल गठित किया और फिर यह टीम प्लेन के जरिए पटना पहुंच गई और दानापुर रेलवे स्टेशन पर चोरों का इंतजार करने लगी. स्टेशन पर पुलिस को देखकर चोर हैरान रह गए. पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

TCS Nashik Case: मुख्य आरोपी शफी शेख का जेल में साथी कैदियों द्वारा पिटाई का दावा, सुरक्षा की मांग

Ayaan Shaikh Video: अमरावती स्कैंडल का मुख्य आरोपी अयान शेख पुलिस के साथ जन्मदिन मनाता आया नजर, वीडियो वायरल होने के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड