देश

VIDEO: सड़कें, रेलवे ट्रैक और अस्पताल पानी से लबालब, वाहनों और ट्रेनों की थम गई रफ्तार; एक दिन की बारिश में मुंबई का हुआ बुरा हाल

मुंबई में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. जगह-जगह जलभराव से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है और लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है.

VIDEO: सड़कें, रेलवे ट्रैक और अस्पताल पानी से लबालब, वाहनों और ट्रेनों की थम गई रफ्तार; एक दिन की बारिश में मुंबई का हुआ बुरा हाल
(Photo Credits Twitter)

Mumbai Rain Waterlogging: मुंबई में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. जगह-जगह जलभराव से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है और लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. मौसम विभाग ने अब चेतावनी को येलो से बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है, जिससे आने वाले घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. बारिश ने सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर डाला है. मस्जिद बंदर, भायखला, दादर, माटुंगा और बदलापुर जैसे अहम रेलवे स्टेशनों पर पटरियां पानी में डूब गईं, जिससे सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनों की रफ्तार सुबह की भीड़भाड़ के समय काफी धीमी हो गई.

हालांकि लोकल ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन कई जगहों पर उनकी स्पीड बहुत कम हो गई है. सेंट्रल रेलवे ने कहा कि ट्रेनों की आवाजाही जारी है, लेकिन जलजमाव के कारण कुछ हिस्सों में गति धीमी पड़ गई है.

ये भी पढें: Mumbai Rain Update: मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

माटुंगा के किंग सर्कल में जलभराव

मुंबई का KEM अस्पताल बारिश से जलमग्न

मस्जिद बंदर रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

CST के पास सड़कों पर आई बाढ़

बारिश से सड़क यातायात प्रभावित

बारिश की वजह से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है. मुंबई के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन पर रिकॉर्ड की गई, जहां 104 मिमी बारिश हुई.

इसके अलावा ए वॉर्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन पर 83 मिमी और मुंबई मुख्यालय में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई.

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार देर सुबह मुंबई के लिए येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया. इसका मतलब है कि आने वाले घंटों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी तरह का अलर्ट रायगढ़ जिले के लिए भी जारी किया गया है.

IMD मुंबई ने अगले 24 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, लेकिन ऑरेंज अलर्ट से यह साफ है कि हालात पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).