Betul Accident: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा! नागपुर से भोपाल जा रही बस बैतूल में पलटी, 24 यात्री हुए घायल
मध्य प्रदेश के बैतूल में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक प्राइवेट तेज रफ़्तार बस पलटी हो गई. बस नागपुर से भोपाल जा रही थी. इस एक्सीडेंट में 28 यात्री घायल हुए है.
Betul Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक प्राइवेट तेज रफ़्तार बस पलटी हो गई. बस नागपुर से भोपाल जा रही थी. इस एक्सीडेंट में 28 यात्री घायल हुए है. तो वही 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये सड़क हादसा बैतूल भोपाल के हाईवे पर हुआ.
धापाडा के पास ये घटना हुई, जहां पर बस खाई में जा गिरी . इस घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस के यात्रियों को शाहपुर के स्वास्थ केंद्र में एडमिट करवाया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिले के हॉस्पिटल भेजा गया है. ये भी पढ़े:MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 20 लोग घायल
पुलिस के मुताबिक़ बस तेज रफ़्तार थी, जिसके कारण चालक का बस से नियंत्रण छुट गया और ये हादसा हुआ. घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

