आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-एमयूवी की टक्कर में 14 की मौत, 4 घायल
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में वेलदुर्थी के नजदीक हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर मल्टीयूटिलिटी वाहन और बस के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में वेलदुर्थी के नजदीक हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर मल्टीयूटिलिटी वाहन और बस के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही बस विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई. पुलिस ने कहा कि एक दोपहिया चालक को बचाने की कोशिश में बस डिवाडर से जा टकराई और इसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से उसकी टक्कर हो गई. ज्यादातर मृतक तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले के रहने वाले थे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा है कि कुरनूल अस्पताल में भर्ती घायलों का पर्याप्त इलाज सुनिश्चित करें.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
Maharashtra HSC Paper Leak: नागपुर में निजी कोचिंग शिक्षक पर लगा केमिस्ट्री और फिजिक्स पेपर लीक करने का आरोप, WhatsApp के जरिए फैलाया
Jharkhand Shocker: गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव
\