उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए बड़ी उपलब्धि, साल 2019 में 16.5 अरब डॉलर का इजाफा

देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 60.8 अरब डॉलर हो गया है

मुकेश अंबानी (Photo Credit- Twitter)

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 60.8 अरब डॉलर हो गया है.यह आकलन ब्लूमबर्ग बिलनेयर इंडेक्स पर आधारित है. पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम क्षेत्र के टाइकून मुकेश अंबानी की दौलत का कुल मूल्य मंगलवार को करीब 61 अरब डॉलर होने के बाद वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए.

आरआईएल के शेयरों के मूल्य में हाल के दिनों में लगातार तेजी रही है.  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, आरआईएल के शेयर के मूल्य में बीते एक साल में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह भी पढ़े: मुकेश अंबानी बने दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स, इतने अरब डॉलर हुई उनकी नेट वर्थ

आरआईएल का शेयर मंगलवार को हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले 26.90 रुपये यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 1,544.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

Harmanpreet Kaur vs Mithali Raj Captaincy Stats: हरमनप्रीत कौर बनाम मिताली राज किसकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम रही ज्यादा सफल? आंकड़ों से समझें पूरा रिकॉर्ड