RBI ने नियमों का उल्लंघन करने पर ड्युश बैंक और जेएंडके बैंक पर ठोका 3 करोड़ का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने ड्युश बैंक ए.जी. जर्मनी और जम्मू और कश्मीर बैंक लि. पर विभिन्न मानदंडों का उल्लंघन करने को लेकर जुर्माना लगाया है.
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने ड्युश बैंक ए.जी. जर्मनी और जम्मू और कश्मीर बैंक लि. पर विभिन्न मानदंडों का उल्लंघन करने को लेकर जुर्माना लगाया है.
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि 5 नवंबर के उसके आदेशों के अनुसार ड्युश बैंक ए.जी. पर 3.01 करोड़ रुपये व जम्मू और कश्मीर बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
दोनों बैंकों पर लगाया गया यह भारी जुर्माना आरबीआई के इनकम रिकॉगनिशन एंड एस्सेट क्लासिफिकेशन (आईआरएसी), नो योर कस्टमर/एंटी-मनी लांडरिंग (केवाईसी/एएमएल) मानदंडों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है.
आरबीआई ने यह कार्रवाई बैंकिंग नियम अधिनियम 1949 के तहत की है, जिसे दोनों बैंकों द्वारा शीर्ष बैंक के निर्देशों के पालन करने में विफल रहने पर लागू किया गया है.
संबंधित खबरें
Bank Holiday Today, March 14: क्या आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? जानें RBI के नियम
Cricketer Amit Mishra: IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी गरिमा तिवारी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का नया मुकदमा
Bank Holiday Today, 7 March 2026: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें शनिवार को बैंक अवकाश के क्या हैं नियम
Mumbai Local: मुंबई लोकल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे का शिकंजा, एक ही दिन में वसूले गए 55 हजार रुपये जुर्माना
\