Amravati: पति के द्वारा दिए गए उधार के पैसे वापस मांगने गई महिला के साथ दुष्कर्म, अमरावती के चांदुरबाज़ार की घटना
पति के द्वारा दिए गए उधारी के पैसे मांगने गई महिला के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है. ये घटना अमरावती जिले के चांदुरबाजार में सामने आई है.
Amravati : पति के द्वारा दिए गए उधारी के पैसे मांगने गई महिला के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है. ये घटना अमरावती जिले के चांदुरबाजार में सामने आई है. बताया जा रहा है की महिला के इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाएं और पति को ये दिखाने का डर दिखाकर उसको फिर से किडनैप कर फिर रेप किया गया.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी का नाम रितेश वानखड़े है. जानकारी के मुताबिक़ महिला के पति ने आरोपी को 500 रुपये उधार दिए थे. उसे मांगने के लिए महिला 4 फरवरी को आरोपी के घर गई थी. इस दौरान आरोपी ने महिला से जबरन संबंध बनाएं. ये भी पढ़े :Minor Raped at Gunpoint in Delhi: दिल्ली के द्वारका में बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, विरोध करने पर बिल्डिंग से नीचे फेंका
इसी दौरान महिला के फोटो और वीडियो भी बनाएं गए. पति को वीडियो और फोटो दिखाने का डर दिखाकर महिला को उसने फिर अपने घर बुलाया और फिर उसपर अत्याचार किया.
इसके बाद महिला को किडनैप कर पुणे ले गया. इसके बाद महिला पुणे से अपने गांव लौट आई. गांव लौटने पर पीड़ित महिला ने पति के साथ चांदुरबाजार पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर कराई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

