क्राइम

Amravati Shocker: अमरावती में भरे चौक में फ़िल्मी स्टाइल में मर्डर, चार आरोपियों ने पीछा करके दिया घटना को अंजाम

महाराष्ट्र के अमरावती शहर से बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें एक शख्स की चार आरोपियों ने भरे चौक में हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुरे शहर में खलबली मच गई है.

Amravati Shocker: अमरावती में भरे चौक में फ़िल्मी स्टाइल में मर्डर, चार आरोपियों ने पीछा करके दिया घटना को अंजाम
Credit-(Twitter-X)

Amravati Shocker: महाराष्ट्र के अमरावती शहर से बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें एक शख्स की चार आरोपियों ने भरे चौक में हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुरे शहर में खलबली मच गई है. अमरावती शहर के चित्रा चौक में 4 आरोपियों ने धारदार चाइना चाक़ू से एक की हत्या कर दी. इस घटना के कारण परिसर में तनाव निर्माण हो गया है.

जानकारी के मुताबिक़ रतनगंज परिसर का रहनेवाला 30 साल का गोलू उसरेटे अपने दोस्तों के साथ चित्रा चौक में घुमने के लिए गया हुआ था. इस दौरान एक छोटी सी बात को लेकर उसका चार युवकों के साथ विवाद हो गया. इस समय चार युवकों ने गोलू पर चाक़ू से हमला कर दिया, गोलू ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन इन चारों ने उसका पीछा कर चाक़ू से वार करके उसकी हत्या कर दी. उसे गंभीर हालत में सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये भी पढ़े:Amravati : मेडिकल की पढाई कर इंटर्नशिप करनेवाली छात्रा ने उठाया भयानक कदम! घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, अमरावती की घटना

बताया जा रहा है की कुछ दिनों पहले गोलू ने शहर में सबसे बड़ी कावड़ यात्रा निकाली थी. गोलू की हत्या की खबर मिलते ही रतनगंज में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).